6 HINDI NOTES 2021-2022

 R/37                                                          
पाठ:13 "अपने देश की गरिमा"
Subject: Hindi Prose
क◆ लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) शायद जापान में फल अच्छे नहीं मिलते रामतीर्थ को ऐसा क्यों लगा?
उत्तर:- रामतीर्थ को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि बहुत खोजने पर भी उन्हें फल नहीं मिले।
प्रश्न(2) जापानी युवक फलों के दाम लेने से इंकार क्यों करने लगा?
उत्तर:- जापानी युवक फल बेचने वाला नहीं था इसलिए वह फल के दाम लेने से इनकार करने लगा।
प्रश्न(3) युवक के किस कार्य द्वारा अपने देश का गौरव बढ़ा?
उत्तर:- युवक ने रामतीर्थ को  फल लाकर दिया जिससे युवक के देश का गौरव बढ़ा।
प्रश्न(4) युवक ने रामतीर्थ से मूल्य के रूप में क्या लिया?
उत्तर:-  युवक ने रामतीर्थ से मूल्य के रूप में कहा कि कृपया अपने देश में जाकर यह मत कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।

ख◆ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) हमें  कैसे कार्य करने चाहिए?
उत्तर:- हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हमें अच्छा और शिष्ट आचरण करना चाहिए क्योंकि हमारी हीनता और श्रेष्ठता का संबंध देश की हीनता और श्रेष्ठता से जुड़ा होता है, जब हम श्रेष्ठ कार्य करते हैं तो इससे हमारा ही नहीं हमारे देश का सिर भी ऊँचा होता है।
प्रश्न(2) विदेशी युवक के देश को क्या कीमत चुकानी पड़ी।?
उत्तर:-  विदेशी युवक के देशवासियों का पुस्तकालय में प्रवेश वर्जित कर दिया गया। उसके इस कार्य से उसके देश पर कलंक का ऐसा टीका लगा जो न जाने कितने वर्षों तक संसार की आँखों में उसे लांछित करता रहेगा।
प्रश्न(3) विदेशी युवक को क्या दण्ड मिला?
उत्तर:-  विदेशी युवक को जापान से निकाल दिया गया। पुस्तकालय के बाहर बोर्ड पर लिख दिया गया कि पुस्तकालय में इस विद्यार्थी का और उसके देश के निवासियों का प्रवेश वर्जित है।
प्रश्न(4) पाठ में कौन-कौन से अशिष्ट कार्यों की चर्चा की गई है?
उत्तर:- पाठ के अनुसार केला खाकर छिलका रास्ते में फेंकना, अपशब्दों का प्रयोग करना करना, होटलों, धर्मशालाओं आदि में थूकना, धक्का-मुक्की करना, समय देकर भी विलंब से पहुँचना अशिष्ट कार्य है।

 R/36                                                          
पाठ:12 छोटा जादूगर
Subject:  Hindi Prose
(क) लघु उत्तरीय प्रश्न:- 
प्रश्न(1) छोटे जादूगर का लेखक ने कैसा  वर्णन किया है?
उत्तर:- छोटे जादूगर के गले में फटे कुरते के ऊपर से एक छोटी एक मोटी सी सूत की रस्सी पड़ी थी और जेब में ताश के पत्ते थे।
प्रश्न(2) छोटे जादूगर ने  अपने परिवार के बारे में क्या-क्या बताया?
उत्तर:- छोटे जादूगर ने परिवार के बारे में बताया कि उसके पिता जेल में है और माँ बीमार है।
प्रश्न(3) लेखक की छोटे जादूगर से दोबारा भेंट कहाँ हुई?
उत्तर:- लेखक की छोटे जादूगर से दोबारा भेंट कोलकाता के सुरभ्य मैदान में हुई।
प्रश्न(4) छोटे जादूगर का खेल क्यों नहीं जम रहा था?
उत्तर:- छोटे जादूगर की माँ ने कहा था कि तुरंत चले आना उसकी अंतिम घड़ी समीप है इसीलिए उसका खेल जम नहीं रहा था।

ख दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:- 
प्रश्न(1) किन परिस्थितियों ने छोटे जादूगर को बहुत अधिक चतुर बना दिया?
उत्तर:- छोटे जादूगर के पिता जेल में थे क्योंकि वह एक क्रांतिकारी थे और माँ एक असाध्य रोग से पीड़ित थी। इन्हीं प्रतिकूल परिस्थितियों ने उसे अधिक चतुर बना दिया।
प्रश्न(2) लेखक बार-बार छोटे जादूगर को देखना क्यों चाहते थे?
उत्तर:- लेखक छोटे जादूगर से बहुत प्रभावित थे इसलिए उसे बार-बार देखना चाहते थे।
प्रश्न(3) लेखक की पत्नी जादूगर पर क्यों आकर्षित हो गई?
उत्तर:-  लेखक की पत्नी जादूगर के भाव,खेल दिखाने की कला और  वाचालता पर आकर्षित हो गई।
प्रश्न(4) "मनुष्यों की भीड़ से जाड़े की संध्या भी वहाँ गरम हो रही थी।" इस पंक्ति में निहित अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:- इस पंक्ति का आशय है कि लेखक ने जाड़े की ठिठुरती संध्या में लोगों की भीड़ और गर्मजोशी से संध्या को गरम बताया है।

 R/34                                                          
पाठ:14
Subject: Hindi Prose
पृष्ठ संख्या: 90
क◆ लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) बाघा जातिन कौन थे? उनका यह नाम क्यों पड़ा?
उत्तर:- बंगाल के प्रसिद्ध देशभक्त क्रांतिकारी यतींद्र नाथ मुखर्जी का नाम बाघा जतिन था क्योंकि उन्होंने एक बाघ की हत्या की थी।
प्रश्न(2) बाघा जतिन का दैनिक क्रियाकलाप बताइए।
उत्तर:- जतिन के दैनिक क्रियाकलापों में व्यायाम करना, साइकिल चलाना, घुड़सवारी करना तथा शिकार खेलना है।
प्रश्न(3) बाघा जतिन का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:-  बाघा जतिन का जन्म 8 दिसंबर 1879  को बंगाल के नदिया जिले के कोया नामक गाँव में अपने ननिहाल में हुआ।
प्रश्न(4) बाघा जतिन किससे प्रेरित होकर क्रांतिकारी बने?
उत्तर:-  बाघा जतिन बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास 'आनंदमठ' से प्रेरित होकर क्रांतिकारी बने।

ख◆ दीर्घउत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1)यतींद्र मुखर्जी का नाम बाघा जतिन कैसे पड़ा?
उत्तर:- 1906 ई० में बंगाल के दक्षिण जिले के 
कोया गाँव के आस-पास एक बाघ ने बड़ा आतंक मचा रखा था। जब जतिन को इस बात का पता चला तो एक लंबा चाकू लेकर बाघ को मारने निकल गए और बाग से गुथम-गुत्था हो गए और बाघ मारा गया। तभी से उनका नाम बाघा जतिन पड़ा।
प्रश्न(2) किन घटनाओं से पता चलता है कि बाघा जतिन अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करते थे?
उत्तर:- कोलकाता के गोरा बाजार में भारतीयों पर कोड़े बरसाते अंग्रेज को पीटने तथा भारतीय महिला की  बग्घी की  छत पर बैठकर अभद्रता करने वाले अंग्रेज को पीटने से इस बात का पता चलता है कि बाघा जतिन अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करते थे।
प्रश्न(3) बाघा जतिन पर किन-किन घटनाओं एवं व्यक्तियों का प्रभाव पड़ा?
उत्तर:- बाघा जतिन पर बंगाल में हुए क्रांतिकारी आंदोलन, बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास 'आनंदमठ' ,स्वामी विवेकानंद तथा सन्यासी भोलानाथ गिरी का प्रभाव पड़ा।
प्रश्न(4) बाघा जतिन क्रांतिकारी आंदोलनों के लिए धन क्यों और किस प्रकार इकट्ठा करते थे?
उत्तर:- बाघा जतिन क्रांतिकारी आंदोलनों के लिए धन इकट्ठा करते थे क्योंकि मुक्त संगठन होने के कारण किसी से खुले में चंदा मांगना संभव नहीं था इसलिए धनी व्यक्तियों और व्यावसायिक संगठनों से बलपूर्वक धन वसूलते थे।

 R/33                                                          
पाठ:15
Subject: Hindi Poetry
पृष्ठ संख्या 96 
क◆लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) यशोधरा ने 'मानधन' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
उत्तर:- यशोधरा ने 'मानधन' शब्द का प्रयोग अपने बेटे राहुल के लिए किया है।
प्रश्न(2) उपवन में कौन सा पक्षी आहत हुआ ?
उत्तर:-  उपवन में हंस पक्षी आहत हुआ।
प्रश्न(3) राहुल के पिता का विवाद किसके साथ हुआ?
उत्तर:- राहुल के पिता का विवाद शिकारी के साथ हुआ।
प्रश्न(4) उभय  का अर्थ कविता में क्या है?
उत्तर:- उभय का अर्थ, दोनों अर्थात राहुल के पिता और शिकारी हैं।

ख◆ दीर्घउत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) घायल पक्षी पर शिकारी अपना अधिकार क्यों मानता है?
उत्तर:-  घायल पक्षी पर शिकारी अपना अधिकार इसलिए मानता है मानता है क्योंकि पक्षी शिकारी के वाण से घायल हुआ था।
प्रश्न(2) दोनों राजा के दरबार में क्यों गए ?
उत्तर :- दोनों राजा के दरबार में न्याय माँगने गए। शिकारी के वाण से पक्षी घायल हो गया था इसलिए उसे अपना कह रहा था। सिद्धार्थ ने उस पक्षी को बचाया था इसलिए उसे अपना कह रहे थे।इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों दरबार में गए ।
प्रश्न(3) दरबार में पक्षी के पक्ष में क्या निर्णय सुनाया गया?
उत्तर:- पक्षी को दरबार में छोड़ दिया जाता है और कहा  कि पक्षी जिसके पास जाएगा उसी पर पक्षी का अधिकार होगा पक्षी सिद्धार्थ की ओर जाता है क्योंकि उसने उसे बचाया था। इसतरह पक्षी पर सिद्धार्थ का अधिकार हो जाता है।
प्रश्न(4) पाठ में आपको सबसे अच्छा क्या लगा?
उत्तर:-  पाठ में यही अच्छा लगा कि राजा ने पक्षी शिकारी(पक्षी को मारने वाला) को न देकर सिद्धार्थ को( पक्षी को बचाने वाला) को दे दिया।

 R/30                                                          
विषय: हिंदी-1
पाठ:11 "गाथा गजनन्दन की"

क. लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न1◆ गोमुख की क्या विशेषता है?
उत्तर:-  गोमुख बर्फ के पहाड़ में बन गई एक गुफा है।

प्रश्न2◆ गोमुख यात्रा में कितने लोग थे?
उत्तर:- गोमुख यात्रा में सात स्कूली लड़के, एक मास्टर जी और दो सेवक थे।

प्रश्न3◆दिल्ली और गंगोत्री में क्या अंतर है?
उत्तर:-  दिल्ली में ऊँची-ऊँची इमारतें हैं जबकि गंगोत्री में बर्फ से ढकी अनेक चट्टानें हैं।

ख. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न1◆ गजनन्दन ने यात्रा संबंधी अपने क्या-क्या लाभ प्रिंसिपल को बताए?
उत्तर:- गजनन्दन ने बताया कि उसे सर्दी कम लगेगी जिससे वह चुस्त रहेगा। जब उसके साथी थक जाएँगे या हिम्मत हार बैठेंगे तो उन्हें हॅंसा-हॅंसाकर तरोताजा कर देगा। कभी चट्टान का काम हुआ तो उसके शरीर से काम लिया जा सकता है।

प्रश्न2◆गजनन्दन की किस बात पर सब हॅंसने लगे?
उत्तर:-  गजनन्दन ने गंगोत्री के पहाड़ों को देखकर कहा कि वह बड़ा होकर उसके समान काला-काला भारी- भूधराकार  शरीर का  लगेगा,इस पर सब हॅंसने लगे।

प्रश्न3◆ मास्टर जी ने सभी से जल्दी तैयार होने के लिए क्यों कहा?
उत्तर:-  मास्टर जी ने सभी को जल्दी तैयार होने के लिए कहा क्योंकि उन्हें आगे जाना था और बाद में मौसम खराब होने का अंदेशा भी था।

प्रश्न4◆ गोमुख यात्रा के लिए क्या-क्या सामान साथ रखा गया?
उत्तर:- गोमुख यात्रा के लिए बिस्तर,राशन, मिश्री, दवाई,बिस्कुट आदि सामान रखा गया।

प्रश्न5◆चढ़ाई करते हुए बच्चों ने रास्ते में क्या-क्या देखा?
उत्तर:- चढ़ाई करते हुए  बच्चों ने ऊँची चट्टानें भोजपत्र के पेड़, जड़ी-बूटियाँ, जंतुओं का समूह, तुतराल नामक जानवर की पूँछ, रीछ के पंजों के निशान देखें।

ग.सही विकल्प चुनकर लिखिए:-
प्रश्न1◆ गंगोत्री से 21 किलोमीटर आगे क्या है?
उत्तर:- गोमुख
प्रश्न2◆ खुश होकर गजनन्दन का राशन किसने दुगुना कर दिया?
उत्तर:- स्वामी जी ने 
प्रश्न3◆ स्वामी जी ने गजनन्दन, भोलाशंकर, _____________और______________ को आगे चलने के लिए छाँटा।
उत्तर:- तुषार-माचवे।

 R/23                                                          
पाठ: 10 "शिष्टाचार"
क◆लघु उत्तरीय प्रश्न 
प्रश्न1◆ प्रदीप किस प्रकार बोलता है ?
उत्तर :- प्रदीप बड़े ही मृदुल और शांत स्वर में बोलता बोलता है।

प्रश्न 2◆ समाज  में सभ्य बनकर रहने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:-  समाज में सभ्य बनकर रहने के लिए शिष्टाचार के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

प्रश्न3◆ शिष्टाचार और दीनता में क्या अंतर है?
उत्तर:-  शिष्टाचार का पालन करते हुए हम अपने स्वाभिमान की रक्षा  कर सकते हैं दीनता से नहीं।

प्रश्न4◆ शिष्टाचार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:-  समाज के सभ्य नागरिक के रूप में व्यवहार करने के लिए निर्धारित नियमों को शिष्टाचार कहते हैं।

ख◆दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1◆ लेखक ने प्रदीप के व्यवहार को शिष्ट तथा भुवन के व्यवहार अशिष्ट क्यों कहा है?
उत्तर:- लेखक ने प्रदीप के व्यवहार को शिष्ट तथा भुवन के व्यवहार को अशिष्ट इसलिए कहा क्योंकि प्रदीप शिष्टाचार के सभी नियमों का पालन करता था भुवन नहीं।

प्रश्न 2◆ शिष्टाचार में किन प्रमुख बातों को महत्व दिया जाना चाहिए?
उत्तर :-  शिष्टाचार में विनम्रता, दूसरों के निजी बातों में दखल न देना तथा अनुशासन के पालन पर महत्व दिया जाना चाहिए। 

प्रश्न 3◆विनम्रता तथा दीनता में क्या अंतर है?
उत्तर:-  विनम्रता होते हुए हम अपने निजी  स्वाभिमान की रक्षा कर सकते हैं। विनम्र व्यवहार का अर्थ चापलूसी नहीं है।यदि हमें  यह महसूस हो कि जिसके प्रति हम विनीत हैं वह हमारा तिरस्कार कर रहा है या हमें दीन हीन समझ कर हम पर दया कर रहा है तो हमें उसकी कृपा प्राप्त करने की चेष्टा नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न4◆ धार्मिक,कानूनी व सामाजिक अनुशासन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :- किसी मंदिर गुरुद्वारे या मस्जिद में जाने से पहले जूते उतारकर अंदर जाना धार्मिक अनुशासन है। सड़क पर बाएँ ओर चलना या प्रतिबंधित स्थान पर न जाना कानूनी अनुशासन है। समय का पालन सामाजिक अनुशासन का पालन है।

ग◆ बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न1. अलग-अलग समाजों में शिष्टाचार के नियम हैं-
उत्तर:-  भिन्न भिन्न।

प्रश्न2◆  सभी से बोलते हुए हमारी वाणी होनी चाहिए -
उत्तर:- मृदुल।

प्रश्न3◆ राष्ट्रगान के अवसर पर बैठे रहना, चलना या झुकना कैसा व्यवहार है?
उत्तर:- अशिष्ट

 R/21                                                          
HINDI PROSE
विषय-हिंदी 1
पाठ-9 फूल का मूल्य
क◆अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न1◆ फूलों के सूखने का क्या कारण था?
उत्तर:- फूलों के सूखने का कारण अत्यधिक ठंड थी।

प्रश्न2◆ सुदास फूल से क्या आशा कर रहा था?
उत्तर:-  सुदास फूल  से एक माशा सोने की आशा कर रहा था।

प्रश्न3◆ सुदास ने फूल बेचने को मना क्यों किया?
उत्तर:- सुदास फूल को  महात्मा बुद्ध के चरणों में अर्पित करना चाहता था,अतः उसने फूल बेचने  से मना कर दिया।

प्रश्न4◆ "आप और मैं राजा प्रजा के रूप में नहीं खड़े हैं दो भक्तों के रूप में उपस्थित हैं" सज्जन ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर :- सज्जन ने  ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह और राजा दोनों ही महात्मा बुद्ध  के चरणों में कमल अर्पित करने के लिए उसे खरीदना चाह रहे थे।

ख◆ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न1◆सुदास राजा के बुलावे का क्यों इंतजार कर रहा था?
उत्तर:-  सुदास राजा को फूल बेचने के लिए उनका इंतजार कर रहा था।

प्रश्न2◆ सुदास ने दोनों को पुष्प बेचने से इंकार क्यों कर दिया? उसने क्या सोचा?
उत्तर:-  सुदास ने सोचा जिस बुद्ध के लिए यह भक्त लोग इतना द्रव्य खर्च करने को तैयार हैं, वह पुरुष कितना महान होगा, उसी के चरणों में यह पुष्प अर्पित कर दूँ तो मुझे न जाने कितना द्रव्य मिलेगा, ऐसा सोचकर उसने दोनों को पुष्प बेचने से इंकार कर दिया।

प्रश्न3◆ गौतम बुद्ध को देखकर सुदास स्तब्ध क्यों रह गया?
उत्तर:- सुदास बुद्ध भगवान की अनुपम छवि
देखकर स्तब्ध रह गया ।

प्रश्न 4◆ लेखक ने गौतम बुद्ध का चित्रण किन शब्दों में किया?
उत्तर:- लेखक ने बुद्धदेव की छवि का वर्णन इस प्रकार किया-  उज्जवल ललाट, मुख पर आनंद की प्रभा, होठों से सुधा और नयनों से अमृत टपक रहा था।

प्रश्न5◆ जब सुदास ने भगवान गौतम बुद्ध के चरणों पर पुष्प चढ़ाया तो आसपास के वातावरण में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर:- सुदास के द्वारा भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प चढ़ते ही वृक्ष के सघन कुंजो में पंछी बोल उठे। पवन की लहर आई।कमल की पँखुड़ियाँ हिल मिलकर मानो हॅंस उठे।

ग◆ बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1◆ कमल का फूल  लिए सुदास राजमहल के सामने किसकी प्रतीक्षा में खड़ा था?
उत्तर :- राजा की ।
प्रश्न 2◆ नगर के बाहरी प्रांतर में कौन पधारे हुए थे?
उत्तर :-  गौतम बुद्ध ।
प्रश्न3◆ अंत में सुदास ने कमल किसे भेंट करने का निर्णय किया?
उत्तर:-  भगवान बुद्ध को।

 R/13                                                          
HINDI POETRY
पाठ- 8 *इतने ऊँचे उठो*
क● लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) जाति, धर्म और रंग का भेदभाव मिटाने के लिए कैसा भाव रखना आवश्यक है ?
उत्तर:- जाति, धर्म और रंग का भेदभाव मिटाने के लिए समता का भाव रखना आवश्यक है।
प्रश्न (2) जीवन का चिरंतन सत्य क्या है?
उत्तर:- जीवन का चिरंतन सत्य गति है।
प्रश्न (3) हमारे साथ प्रतिपल कौन रहते हैं?
उत्तर:- सूरज, चाँद, चाँदनी और तारे हमारे साथ प्रतिपल रहते हैं।

ख● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न :-
प्रश्न (1) नए हाथों से हम वर्तमान का रूप कैसे सँवार सकते हैं?
उत्तर:- नई पीढ़ी के नए विचारों से, नई सोच, नए आविष्कारों से हम वर्तमान का रूप  सँवार सकते हैं।
प्रश्न (2) गगन के समान ऊँचा उठने के लिए हमें क्या करना होगा ?
उत्तर:- गगन के समान ऊँचा उठने के लिए हमें देश हित, समाज हित तथा मानवता के लिए अच्छे कार्य करने होंगे।
प्रश्न (3) 'निरंतर गतिशील बने रहो'  कवि ने ऐसा क्यों कहा है ?
उत्तर:- निरंतर गतिशील बने रहो कवि ने ऐसा लगातार किसी न किसी कार्य में संलग्न रहने के लिए कहा है।
प्रश्न (4) हम धरती को सुंदर कैसे बना सकते हैं?
उत्तर:- हम धरती को स्वच्छता के कार्य अपनाकर, नए पेड़-पौधे उगाकर तथा अच्छे कार्य करके सुंदर बना सकते हैं।

 R/12                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 7  'साइना नेहवाल: भारत का गौरव'
क● लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) साइना ने किस वर्ष नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीती?
उत्तर:- साइना ने वर्ष 2004 व वर्ष 2005 में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीती।
प्रश्न (2) बैडमिंटन के क्षेत्र में किन्हीं दो खिलाड़ियों के नाम लिखें।
उत्तर:- पीवी सिंधु ,ज्वाला गट्टा ।
प्रश्न (3) साइना के प्रशिक्षक ने उन्हें क्या सिखाया?
उत्तर:- उन्होंने साइना को सिखाया कि मनुष्य  जो पाना चाहता है उसके लिए उसे कठिन परिश्रम करना पड़ता है ।
प्रश्न (4) साइना के अथक परिश्रम का क्या परिणाम निकला ?
उत्तर:- अपने अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया ।

ख● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) सइना नेहवाल ने ओलंपिक में कांस्य पदक प्राप्त करने के बाद क्या कहा?
उत्तर:- उन्होंने कहा "जब मैं पोडियम में खड़ी थी और  मुझे कांस्य पदक पहनाया गया तब तिरंगा झण्डा ऊपर जा रहा था और भारतीय दर्शक जोर-जोर से मेरा नाम पुकार रहे थे, मैं आँसुओं को रोक नहीं पाई। यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण था और मेरे लिए गर्व की बात थी ।"
प्रश्न (2) साइना के माता-पिता ने किन कठिनाइयों का सामना किया?
उत्तर:- साइना की कामयाबी में उसके माता-पिता का भी विशेष योगदान रहा। मध्यवर्गीय परिवार के लिए साइना के खेल प्रशिक्षण की फीस भरना भी मुश्किल था लेकिन वे हताश नहीं हुए । घर से 25 किलोमीटर दूर स्टेडियम में स्वयं साइना के पिता उन्हें प्रशिक्षण के लिए लेकर जाते और फिर उन्हें स्कूल भी छोड़ते थे । घर की आर्थिक स्थिति उनकी उन्नति और विकास के मार्ग में कभी बाधक नहीं बनी।
प्रश्न (3) साइना ने कौन-कौन सी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया?
उत्तर:- साइना ने 2012 में लंदन ओलंपिक खेल, 2006 में कॉमनवेल्थ गेम, 2009 में इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज तथा 2010 में सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज में भाग लिया।
प्रश्न (4) साइना के जीवन से क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:- साइना के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि  अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साहस,परिश्रम, धैर्य तथा अपने सीखने की लगन को जारी रख कर सफलता को प्राप्त करना चाहिए।

 R/10                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 6 *ऐसे थे आशुतोष*
क● लघु उत्तरीय प्रश्न :-
प्रश्न (1) आशुतोष बाबू किस श्रेणी के  डिब्बे से सफर कर रहे थे ?
उत्तर:- आशुतोष बाबू प्रथम श्रेणी के डिब्बे से सफर कर रहे थे।
प्रश्न (2) धीरे -धीरे आँखों से क्या ओझल होता गया?
उत्तर:- धीरे-धीरे प्लेटफार्म पर खड़ा  आशुतोष बाबू  का मित्र आँखों से ओझल हो गया।
प्रश्न (3) चप्पलें उतार कर आशुतोष बाबू ने कहाँ रख दीं?
उत्तर:- चप्पलें उतारकर आशुतोष बाबू ने सीट के नीचे रख दी।
प्रश्न (4) अंग्रेज किस पर गुस्से से गरज रहा था?
उत्तर:- अंग्रेज आशुतोष बाबू पर गुस्से से गरज रहा था।

ख● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) चलती गाड़ी से बाहर का दृश्य कैसा लग रहा था?
उत्तर:- खेतों में खड़ी धान की फसल हलकी हवा से थिरक रही थी।पेड़ों की टहनियाँ मानो झूम रहीं थी। आशुतोष मंत्रमुग्ध होकर इस प्राकृतिक सौंदर्य में खो गए। चलती गाड़ी से बाहर का प्राकृतिक दृश्य अलौकिक लग रहा था।
प्रश्न (2) अंग्रेज आशुतोष बाबू से किस प्रकार के व्यवहार की उम्मीद रखता था?
उत्तर:- अंग्रेज आशुतोष बाबू से उम्मीद रखता था कि शायद यह हिंदुस्तानी उठकर उसकी आवभगत करेगा परंतु वे तो अपने में ही मग्न थे।
प्रश्न (3) खूँटी पर कोर्ट टाँग कर अंग्रेज ने क्या सोचा?
उत्तर:- खूँटी पर कोर्ट टाँग कर अंग्रेज की नजर आशुतोष बाबू के चप्पलों पर पड़ी और उसने बिना एक पल  गाँवाए चप्पलों को उठाकर  बाहर फेंक दिया।
प्रश्न (4) आशुतोष ने चप्पलों को अपने स्थान पर ना पाकर क्या किया?
उत्तर:- आशुतोष ने चप्पलों को अपने स्थान पर ना पाकर  डिब्बे में चारों ओर देखा, उनकी नजर अंग्रेज के लटके हुए कोर्ट पर पड़ी उन्होंने कोर्ट को खूँटी से उतारकर गाड़ी से बाहर फेंक दिया।

 R/8                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 5
*ईदगाह*
पृष्ठ संख्या 34
क● लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न (1) हामिद ने 'बहादुर शेर' किसे कहा है?
उत्तर:- हामिद में 'बहादुर शेर' अपने चिमटे को कहा है।

प्रश्न (2) ईद की नमाज खत्म होने के बाद लोग क्या करते हैं ?
उत्तर:- ईद की नमाज खत्म होने पर लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं ।

प्रश्न (3) हामिद को मेले में भेजते हुए अमीना क्यों घबरा रही थी?
उत्तर:- गाँव के सभी बच्चे अपने पिता के साथ जा रहे थे और हामिद अकेला जा रहा था, इसलिए अमीना हामिद को मेले में भेजते हुए घबरा रही थी।

प्रश्न (4) दामन फैलाकर अमीना क्या कह रही थी?
उत्तर:-  दामन फैलाकर अमीना हामिद को दुआएँ दे रही थी।

ख● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 
प्रश्न (1) हामिद ने ऊँट और घोड़े की सवारी क्यों नहीं की?
उत्तर:- पैसे कम होने के कारण हामिद ने ऊँट और घोड़े की सवारी नहीं की।

प्रश्न (2) हामिद ने खिलौनों से बेहतर अपने चिमटे को बताया। कैसे ?
उत्तर:- हामिद ने अपने चिमटे को खिलौनों से बेहतर बताया- उसने चिमटे को कंधे पर रखा बंदूक हो गई। चाहे तो मंजीरा बना लो। फिर कहा एक चिमटा लगने से तुम्हारे खिलौने की जान निकल जाए। तुम्हारे खिलौने कितना भी जोर लगाएँ मेरे चिमटे का बाल भी बाँका नहीं कर सकते। मेरा बहादुर शेर है- चिमटा। 

प्रश्न (3) हामिद के चरित्र की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:- हामिद में त्याग और विवेक की भावना है।

प्रश्न (4) अमीना का क्रोध स्नेह में क्यों बदल गया? उत्तर:-  हामिद के हाथ में अमीना ने चिमटा देखा तो उसे क्रोध आ गया परंतु जब हामिद ने अमीना से कहा कि जब तुम रोटी बनाती हो तो तुम्हारी ऊँगलियाँ तवे से जल जाती थी, इसलिए मैंने इसे खरीदा। यह सुनते ही उसका क्रोध स्नेह में बदल गया।

 R/6                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 4
*आरोग्य की कुंजी*
पृष्ठ संख्या  24,25
क● लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न:-
प्रश्न (1) कोई रोग हो जाने पर लोग अक्सर क्या कहते हैं?
उत्तर:- कोई रोग हो जाने पर लोग अक्सर चिकित्सक के पास जाने की सलाह देते हैं।

प्रश्न (2) बाजार में बिकने वाले स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक कितने कारगर सिद्ध होते हैं?
उत्तर:- बाजार में बिकने वाले स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक उतने कारगर नहीं होते। इन्हें सेवन करने वालों को निराशा ही हाथ लगती है।

प्रश्न (3) टॉनिक बनाने के विषय में क्या कहा जाता है?
उत्तर:- टॉनिक बनाने के विषय में कहा जाता है कि यदि टॉनिक में कुछ खास होता तो टॉनिक बेचने वाले या बनाने वाले तो बलवान होने ही चाहिए थे।

प्रश्न (4) आरोग्य की कुँजी किसमें निहित है?
उत्तर:- आरोग्य की कुँजी उन आदतों में निहित है, जो आहार-विहार के चयन करने तथा अपनाने के लिए उत्तरदाई हैं।

ख● दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) रोगी रोग से छुटकारा पाने के लिए क्या करता है?
उत्तर:- रोगी रोग से छुटकारा पाने के लिए चिकित्सक के पास जाता है।

प्रश्न (2) वह कौन सी विकृतियाँ हैं जो स्वास्थ्य लाभ में बाधा पहुँचाती हैं?
उत्तर:- आहार-विहार के चयन रूपी  विकृतियाँ हैं, जो स्वास्थ्य लाभ में बाधा पहुँचाती हैं। आहार-विहार के चयन करने तथा अपनाने के संबंध में जो ढील बरती जाती है उसी से स्वास्थ्य संपदा को आहत पहुँचता है और दुर्बलता एवं बीमारी घेरती है।

प्रश्न (3) हिंदकेसरी चंदगीराम के विषय में स्वास्थ्य व शारीरिक वलिष्ठता के क्या उदाहरण दिए गए हैं?
उत्तर:- हिंदकेसरी चंदगीराम पहलवान उठते उम्र में तपेदिक से पीड़ित(क्षयग्रस्त) हो गए थे और अकाल मृत्यु के मुँह में जाने वाले थे। इस स्थिति से छूटने के लिए उन्होंने साहस पूर्वक अपनी जीवनयापन प्रक्रिया में परिवर्तन किया और उस परिवर्तन के प्रभाव से ना केवल बीमारी से छूटे, वरण बलिष्ठ पहलवानों की पंक्ति में जा बैठे।

प्रश्न (4) हकीम लुकमान का क्या कथन है? क्या आप इससे सहमत हैं?
उत्तर:- हकीम लुकमान कहते थे कि मनुष्य समय से पहले मरने और दफन होने के लिए अपनी कब्र अपनी जीभ से स्वयं खोदता है। इसका तात्पर्य यह था कि चटोरेपन के कारण बहुत सी अनुपयोगी चीजों को अपने पेट में डाल लेते हैं, जो जीवन मरण का संकट उत्पन्न करती हैं। हम लुकमान के इस कथन से पूरी तरह से सहमत हैं

 R/5                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 3
*समय नियोजन*
क. लघु उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न (1) अक्सर लोग समयाभाव के कारण क्या-क्या काम नहीं कर पाते हैं?
उत्तर:- अक्सर लोग  समयाभाव के कारण पढ़ाई-लिखाई, कसरत, मनोरंजन आदि नहीं कर पाते हैं।
प्रश्न (2) नेहरू जी के दैनिक कार्य लिखिए।
उत्तर:- नेहरू जी सभी फाइलों को निपटा कर मिलने वालों से मुलाकात करते और सभा सोसाइटी में जाते,सहकर्मियों से गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श करते।
प्रश्न (3) जीवन में सुख समृद्धि तथा शांति प्राप्त करने का लेखक ने क्या उपाय बताए हैं?
उत्तर:- जीवन में सुख समृद्धि तथा शांति प्राप्त करने का उपाय लेखक ने समय का बजट बताया है।
प्रश्न (4) छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए लेखक ने क्या उपाय बताए हैं?
उत्तर:- छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए लेखक ने 18-19 घंटों की कार्य-तालिका बनाने का उपाय बताया है।

ख. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-----
प्रश्न (1) आलस के कारण कौन-कौन-से काम ठीक समय पर नहीं कर पाते ?
उत्तर:- आलस के कारण  समय पर पढ़ाई, कसरत, मनोरंजन आदि नहीं कर पाते ।
प्रश्न (2) नेहरूजी किस प्रकार अपना काम समय पर निपटा लेते थे?
उत्तर:- नेहरू जी सोच समझकर किए गए समय विभाजन के कारण अपना सभी काम समय पर निपटा लेते थे ।
प्रश्न (3) गाँधीजी व नेहरूजी के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:- गाँधीजी और नेहरु जी दोनों का जीवन प्रमाणित करता है की यदि हम अपना समय सोच समझकर विभाजित कर लें और फिर उस पर दृढ़ता से आचरण करें तो अपने निश्चित व्यवसाय के अतिरिक्त भी अनेक कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
प्रश्न (4) विद्यार्थियों के लिए समय पालन क्यों आवश्यक है?
उत्तर:- विद्यार्थियों के लिए समय पालन का कई कारण से अधिक महत्व है,  विद्यार्थियों को एक लंबा जीवन जीना है और सफलता की ऊँची-से-ऊँची मंजिलें तय करनी है। दूसरी बात यह कि विद्यार्थी जीवन में जो आदतें पड़ जाते हैं वह जीवनभर चलती रहती हैं।
प्रश्न (5) समय विभाजन के साथ काम करने से हमारे जीवन में क्या सुधार आता है?
उत्तर:- समय विभाजन के साथ काम करने से हमारे सभी कार्य सहज ही होते चले जाते हैं।  हम धन से परिपूर्ण स्वस्थ शरीर वाले बन जाते हैं।  हमारे जीवन में सुख और समृद्धि का भंडार हो जाता है।

 R/3                                                          
HINDI PROSE
पाठ- 2
*असली खुशी*
(क) लघु उत्तरीय प्रश्न लिखिए:-
प्रश्न 1. राजा चिंतित क्यों था?
उत्तर- अपने बेटे को उदास देखकर राजा चिंतित था। 
प्रश्न 2. राजकुमार विक्रम का व्यक्तित्व कैसा था?
उत्तर- राजकुमार विक्रम बुद्धिमान, प्रतिभाशाली और खूबसूरत युवक था।
प्रश्न 3. राजा ने क्या घोषणा की?
उत्तर- राजा ने यह घोषणा की कि जो पूर्णता सुखी व्यक्ति के बारे में बताएगा बड़ा इनाम पाएगा।
प्रश्न 4. राजा ने सुखी व्यक्ति से क्या माँगी?
उत्तर- राजा ने सुखी व्यक्ति से उसकी कमीज़ माँगी।

(ख)दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न 1. राजकुमार को प्रसन्न रखने के लिए राजा ने किस-किस से परामर्श लिया?
उत्तर- राजकुमार को प्रसन्न रखने के लिए राजा ने चिकित्सकों, ज्योतिषियों और विद्वानों से परामर्श लिया।
प्रश्न 2. क्या पड़ोसी राजा सुखी था? कारण सहित बताइए।
उत्तर- नहीं पड़ोसी राजा पूर्णत: सुखी नहीं था, क्योंकि उसके पास जो कुछ भी था, उसकी मृत्यु के बाद जल्द ही सब खो जाएगा। यह चिंता उसे रातों को जगाए रखती थी।
प्रश्न 3. राजा अपने दल से कैसे भटक गया?
उत्तर- खरगोश का पीछा करते-करते राजा अपने दल से भटक गया।
प्रश्न 4. इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर- इस कहानी से शिक्षा मिलती है कि सच्ची खुशी किसी से खरीदी नहीं जा सकती, वह तो भीतर से महसूस की जाती है।

 R/2                                                          
HINDI POETRY
पाठ- 1
*वीर*
(क) लघु उत्तरीय प्रश्न:-
(1) विपत्ति किसे दहलाती है?
उत्तर- कायर को
(2) 'काँटों में राह बनाते हैं' का क्या अर्थ है?
उत्तर- मुश्किलों में भी अपना कार्य करते रहते हैं।
(3) मनुष्य के साहस दिखाने से किसके पैर उखड़ जाते हैं?
उत्तर- पर्वत के।

(ख) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-
प्रश्न(1) विपत्ति आने पर कायर और वीर के कार्यों में अंतर बताइए।
उत्तर- विपत्ति आने पर कायर डर जाता है।अपना कार्य छोड़ कर बैठ जाता है, लेकिन वीर विपत्ति आने पर कभी भी विचलित नहीं होते हैं। मुसीबतों से लड़ते हैं और लगातार अपना कार्य करते रहते हैं। कभी भी उफ़ नहीं करते हैं।
प्रश्न(2) कवि ने वीर की क्या-क्या विशेषताएँ बताई हैं?
उत्तर- कवि ने वीर की विशेषता बताई है कि वह विचलित नहीं होते हैं। नहीं घबराते हैं। हमेशा कार्य करते रहते हैं। कभी भी हिम्मत नहीं हारते हैं।
प्रश्न(3) कवि ने मनुष्य में किन गुणों को छिपा बताया है?
उत्तर- कवि ने मनुष्य के अनेक गुणों को छिपा बताया बताया है। जिस प्रकार मेहंदी के घिसने से ही उसकी लाली निखरती है, उसी प्रकार मनुष्य के अंदर भी बहुत सारे प्रखर गुण छिपे होते हैं जो कार्य करने के दौरान ही निकल कर आती है।

CLASS 6 SUBJECT SELECTION

KINDLY LOGIN TO THE STUDENT'S DASHBAODR AND CLEAR THE TUITION FEE FOR THE MONTH OF APRIL, 2021 ONLINE. अपनी फीस का भुगतान ऑनलाइन ...