R/37
07/03/2022 - 12/03/2022
विषय: हिंदी गद्य
पाठ: 13 "अपने देश की गरिमा"
● पाठ 13 पढें।
● पाठ 13 से सभी शब्द अर्थ याद करें ।
● पाठ 13 में दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें ।
● पाठ 13 से सभी प्रश्न उत्तर याद करें।
R/36
02/03/2022 - 05/03/2022
विषय:हिंदी गद्य
पाठ: 12
● पाठ 12 पढ़ें।
● पाठ 12 में दिए गए सभी कठिन शब्दों को याद करें।
● पाठ 12 से शब्द अर्थ याद करें।
● पाठ 12 में दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
● पाठ 12 से सभी प्रश्न उत्तर याद करें।
R/35
21/02/2022, 26/02/2022, 28/02/2022
विषय: हिंदी 2
पाठ : 29 पत्र लेखन
व्याख्या: पृष्ठ से संख्या 89 से 93
गृह कार्य:-
● पृष्ठ संख्या 89 से 93 तक पढ़े।
● पाठ में दिए गए औपचारिक और अनौपचारिक पत्रों का अभ्यास करें।
● अपने मित्र के पास एक बधाई पत्र लिखें।
● प्रधानाचार्य से दो दिनों के अवकाश हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखें।
R/34
14/02/2022 - 19/02/2022
विषय: हिंदी 1(PROSE)
पाठ: 14 "बाघा जतिन"
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 85 से 89
गृह कार्य:-
● पाठ 14 पढ़ें।
● पृष्ठ संख्या 90 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
● पाठ में दिए गए कठिन शब्दों को कॉपी में लिख कर याद करें।
● पृष्ठ संख्या 91 में दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
R/33
07/02/2022 - 12/02/2022
विषय: हिंदी 1 (POETRY)
पाठ:15 "माँ कह एक कहानी"
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 93 ,94,95
गृह कार्य:-
● माँ कह एक कहानी कविता याद करें।
● पृष्ठ संख्या 95 से शब्द अर्थ याद करें ।
● पृष्ठ संख्या 96 में दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
R/32
01/02/2022, 04/02/2022
विषय: हिंदी 1
पाठ:16 समुच्चयबोधक अव्यय
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● समुच्चयबोधक की परिभाषा।
● समुच्चयबोधक के भेदों के नाम और उनकी परिभाषा।
● समुच्चयबोधक की पहचान और उनके प्रयोग बताना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 60
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) समुच्चयबोधक अव्यय से आप क्या समझते हैं?
(ख) संयोजक अव्यय क्या काम करते हैं?
(ग) विभाजक अव्यय के दो उदाहरण दीजिए।
(घ) कुछ विकल्पसूचक अव्यय शब्द लिखिए।
R/31
21/01/2022, 24/01/2022, 28/01/2022
विषय: हिंदी 2
पाठ: 15 "संबंधबोधक अव्यय"
पाठ का मुख्य बिंदु:-
◆ अव्यय के बारे में बताना ।
◆ संबंधबोधक की परिभाषा बताना।
◆ संबंधबोधक के भेद ।
◆ संबंधबोधक का प्रयोग बताना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 58
★ पृष्ठ संख्या 58 ध्यान से पढ़ें।
★ संबंधबोधक के सभी भेदों के नाम याद करें ।
★ पृष्ठ संख्या 59 में दिए गए प्रश्नों का अभ्यास करें:-
विषय: हिंदी-1
पाठ:11 "गाथा गजनन्दन की"
पाठ प्रवेश:-
प्रस्तुत पाठ हमारा परिचय एक ऐसे किशोर से कराता है जिसने अपनी कमजोरियों पर विजय पा ली है। जिसने अपनी कमियों को ही अपनी खूबियों में बदल लिया है। जो अपनी विशेषता को इस तरह स्वीकार करता है कि औरों के उपहास की जगह उनकी प्रेरणा का स्त्रोत बन जाता है।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 63 से 67 तक
गृह कार्य:-
(क) पृष्ठ संख्या 63 से 67 तक पढ़ें।
(ख) पृष्ठ संख्या 68 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
(ग) पृष्ठ संख्या 63 से 67 में दिए गए रंगीन शब्दों को लिखकर याद करें।
R/29
20/12/2021, 21/12/2021, 22/12/2021
विषय: हिंदी- 2
पाठ- 14 "वचन"
पाठ: 6 *संज्ञा के विकार :वचन*
◆ वचन की परिभाषा
◆ एकवचन और बहुवचन के पहचान ।
◆ एकवचन से बहुवचन और बहुवचन से एकवचन शब्द को बदलने के नियम।
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 56, 57
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) वचन किसे कहते हैं?
(ख) हिंदी में वचन कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखें।
(ग) एकवचन से बहुवचन बनाने के कोई चार नियम लिखिए।
★ निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन शब्द लिखिए:-
(क) बुढ़िया
(ख) कन्या
(ग) चिड़िया
(घ) अध्यापिका
(ड़) बाला
R/28
06/12/2021, 09/12/2021
विषय: हिंदी - 2 "लिंग"
पाठ : 13 "लिंग"
पाठ का मुख्य उद्देश्य :-
● लिंग की परिभाषा
● लिंग के भेद
● स्त्रीलिंग से पुल्लिंग बनाने के बारे में बताना ।
● पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के बारे में बताना।
● लिंग संबंधित अशुद्धियों को दूर करना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 51 से 54
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए;
(क) लिंग से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण समझाइए।
(ख) लिंग के कितने भेद होते हैं? किसी एक का वर्णन कीजिए।
(ग) पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग बनाने के दो नियम बताइए।
★ निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (√) या गलत (×) का निशान लगाइए:-
(क) श्रीमान शब्द स्त्रीलिंग में है।
(ख) दाता शब्द पुल्लिंग में है।
(ग) बुद्धिमान का स्त्रीलिंग मूर्ख होता है।
R/27
01/12/2021, 03/12/2021
विषय: हिंदी -2 "कारक"
◆ संज्ञा के विकार "कारक" के बारे में बताना।
◆ कारक की परिभाषा तथा उसके भेद के बारे में जानकारी देना।
◆ कारक के विभक्ति के सही प्रयोग के बारे में जानकारी देना।
पाठ के मुख्य बिंदु :-
◆ संज्ञा या सर्वनाम का संबंध दूसरे शब्दों से बताने वाले शब्द कारक कहलाते हैं।
◆ कारक के आठ भेद होते हैं:- कर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, तथा संबोधन।
◆ कारक का प्रयोग करने पर संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण का मूल रूप बदल जाता है।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 46 से 49 तक
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
(क) कारक की परिभाषा लिखिए।
(ख) कारक के कितने भेद होते हैं? सभी का नाम लिखिए।
(ग) विभक्ति किसे कहते हैं? 'अधिकरण' और 'अपादान' कारक के विभक्ति चिह्न लिखिए।
★ निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (√) या गलत (×) का निशान लगाइए:-
(क) अधिकरण कारक का विभक्ति चिह्न से है।
(ख) कर्म कारक का विभक्ति चिह्न को है।
(ग) भविष्यत काल में कर्ता के साथ ने विभक्ति चिह्न प्रयुक्त होता है।
(घ) वास्तव में छह कारक होते हैं।
(ड़) संप्रदान कारक का विभक्ति चिह्न के लिए है।
R/26
29/11/2021, 30/11/2021
विषय: हिंदी -2 "काल"
पाठ के मुख्य बिंदु:-
●काल की परिभाषा ।
●काल के भेदों को बताना ।
●वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्यत काल के बारे में बताना ।
●वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्यत काल में अंतर।
●वर्तमान काल के भेद।
● भूतकाल के भेद ।
●भविष्यत काल के भेद
व्याख्या :- पृष्ठ संख्या 43,44,45
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखें:-
(1) काल का क्या अर्थ है?
(2) काल के कितने भेद होते हैं? लिखे।
(3) भूतकाल से आप क्या समझते हैं? भूतकाल के सभी भेदों का नाम लिखें।
(4) भविष्यत काल से आप क्या समझते है? भविष्यत काल के सभी भेदों का नाम लिखें।
(5) वर्तमान काल से क्या समझते हैं? वर्तमान काल के सभी भेदों का नाम लिखें।
R/25
24/11/2021, 25/11/2021, 26/11/2021
विषय : हिंदी - 2
पाठ-10 क्रिया विशेषण
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● क्रिया विशेषण की परिभाषा ।
● क्रिया विशेषण के भेद ।
● स्थान वाचक ,कालवाचक, रीतिवाचक, परिमाणवाचक क्रिया के पहचान।
व्याख्या पृष्ठ संख्या 42,42
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखें:-
(1) क्रिया विशेषण किसे कहते हैं ?
(2) क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं ?सभी के नाम लिखें ।
(3) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं?
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक या दो शब्दों में दें:-
(1) क्रिया की विशेषता बताने वाला पद क्या कहलाता है?
(2) कहाँ, यहाँ, किधर कैसे क्रियाविशेषण हैं?
(3) सवेरे, कल, अब कैसे क्रिया विशेषण है?
R/24
17/11/2021, 22/11/2021, 23/11/2021
विषय: हिंदी 2
पाठ:9 क्रिया
पाठ के मुख्य बिंदु :-
● क्रिया की परिभाषा
● क्रिया के भेद
● सकर्मक और अकर्मक क्रिया की पहचान
● क्रिया का सामान्य रूप
● मूल धातु का प्रयोग
व्याख्या - पृष्ठ संख्या 38,39
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
(1) क्रिया किसे कहते हैं ?उदाहरण सहित लिखें।
(2) सकर्मक क्रिया से आप क्या समझते हैं? इनके कितने भेद होते हैं ? लिखिए।
(3) अकर्मक क्रिया के भेद बता कर किसी एक की व्याख्या कीजिए ।
(4) धातु किसे कहते हैं ?लिखिए।
R/23
12/11/2021, 13/11/2021, 16/11/2021
विषय: हिंदी -1
पाठ: 10 "शिष्टाचार"
पाठ प्रवेश:- प्रस्तुत पाठ में लेखक श्री रामाज्ञा द्विवेदी जी ने बताया है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।समाज में सभ्य नागरिक के रूप में व्यवहार करने के लिए निर्धारित नियमों को शिष्टाचार कहते हैं ।लेखक ने जीवन में अपनाए जाने वाले नियमों की चर्चा करते हुए जीवन में शिष्ट व्यवहार का महत्व बताया है।
व्याख्या पृष्ठ संख्या 57, 58, 59
गृह कार्य
★पृष्ठ संख्या 57, 58, 59 पढ़ें ।
★पृष्ठ संख्या 60 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
★निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें:-
(क) लेखक के पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों का क्या-क्या नाम है?
(ख) प्रदीप और भुवन में से लोग किसे अधिक चाहते हैं?
(ग) विनम्र होते हुए भी हम किसकी रक्षा कर सकते हैं?
(घ) शिष्टाचार का तीसरा आधार क्या है ?
(ड़) सभी से बोलते हुए हमारी वाणी कैसी होनी चाहिए?
(च) राष्ट्रगान के अवसर पर बैठे रहना, चलना या झुकना कैसा व्यवहार है?
R/22
01/11/2021, 03/11/2021
विषय: हिंदी -2
पाठ: 8 विशेषण
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● विशेषण की परिभाषा
● विशेषण के भेद
● विशेषण के सभी भेदों की पहचान
● संज्ञा, सर्वनाम और क्रिया से विशेषणों की रचना।
व्याख्या- पृष्ठ संख्या 32 से 36 तक
★निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखे :-
1. विशेषण के परिभाषा उदाहरण के साथ लिखिए।
2. विशेषण के कितने भेद होते हैं?सभी के नाम लिखिए।
3. संकेतवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
4. परिमाणवाचक विशेषण तथा संख्यावाचक विशेषण में क्या अंतर है?बताइए।
★उचित विशेषण द्वारा रिक्त स्थानों को भरिए:-
(1)...........कौआ पेड़ पर बैठा है।
(2)............... गगन में तारे टिमटिमा रहे हैं ।
(3)................बालक फुटबॉल खेल रहे हैं।
(4) माली ....................फूल चुन रहा है।
(5).................... गाय खेत में चल रह थी।
R/21
26/10/2021, 27/10/2021, 29/10/2021, 30/10/2021
विषय-हिंदी 1
पाठ-9 फूल का मूल्य
पाठ प्रवेश:- प्रस्तुत पाठ राष्ट्रकवि रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित एक प्रेरक घटना है। पाठ में बताया गया है कि श्रद्धा व आस्था के सामने भौतिक वस्तुओं का कोई मूल्य नहीं है। हमें भगवान में श्रद्धावन होना चाहिए, तब हम सांसारिक आवश्यकताओं व भौतिक वस्तुओं को तुच्छ समझने लगें।
व्याख्या पृष्ठ संख्या 51,52, 53
गृह कार्य:-
★ पृष्ठ संख्या 51 52 53 पढ़ें।
★ पाठ 9 से शब्द अर्थ और कठिन शब्दों को याद करें।
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें:-
(क) माली का नाम क्या था?
(ख) नगर के बाहरी प्रांत में कौन पधारे हुए थे?
(ग) राजा का नाम क्या था?
(घ) माली ने सज्जन को फूल का मूल्य क्या बताया?
(ड़) माली ने फूल का क्या किया?
R/20
08/10/2021, 09/10/2021, 18/10/2021
विषय: हिंदी 2
पाठ-2 *वर्ण विचार*
◆ वर्ण- भाषा में प्रयुक्त ध्वनि जिनके और खंड (टुकड़े) नहीं किए जा सकते उन्हें वर्ण या अक्षर कहते हैं। जैसे:- अ, आ, क, ख, आदि....
◆ वर्ण के भेद- वर्ण के दो भेद होते हैं- स्वर वर्ण और व्यंजन वर्ण।
◆ स्वर वर्ण - जिन वर्णों का उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं लेनी पड़ती है,उसे स्वर वर्ण कहते हैं जैसे- अ, आ,ई.......।
◆ व्यंजन वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण स्वर वर्ण की सहायता से होता है, उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं।
जैसे- क, ख, ग..........।
◆ लीपि- किसी भाषा को लिखने के लिए निर्धारित किए गए चिह्न को लिपि कहते हैं। जैसे- हिंदी की लिपि- देवनागरी,
गृह कार्य-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
(1) वर्ण से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार के होते है?
(2) स्वर की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(3) अयोगवाह से आप क्या समझते हैं।
(4) मात्रा किसे कहते हैं?
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर वीडियो पूरा देखें
R/19
04/10/2021, 06/10/2021
विषय- हिंदी -1 (PROSE/POETRY)
विपत्ति = दुख, परेशानी, बुरा समय;
सूरमा = वीरो का वीर, अत्यधिक साहसी;
विचलित = घबराया हुआ, स्थान या प्रतिज्ञा से डिगा हुआ;
विघ्न = परेशानी, अड़चन, मुसीबत;
उद्योग = निरत- अपने काम में ही मग्न;
शूल = काँटा; चुभने या कष्ट देने वाली चीज, व्यथा; नसाते= कष्ट देते;
मग = रास्ता, मार्ग;
खम ठोकना = साहस दिखाना
प्रखर = तेज, प्रचंड;
मेहंदी = एक प्रकार की झाड़ी जिसकी पत्तियाँ हाथ पर और बाल रंगने के काम आती है।
वर्तिका = दीए की बत्ती;
उजाली = रोशनी, दीए की लौ;
गृह कार्य-
(1) पाठ 1 से कविता याद करें।
(2) दिए गए शब्दअर्थ को याद करें।
(3) पाठ से रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
R/18
24/09/2021, 29/09/2021
विषय-हिंदी व्याकरण
पाठ-1 * भाषा लिपि और व्याकरण*
अध्याय:-1 भाषा
भाषा किसे कहते हैं-
ऐसा साधन जिसके द्वारा हम अपने मन के भावों को बोलकर या लिखकर प्रकट करते हैं दूसरों के मन के भावों और विचारों को समझते हैं, वह भाषा कहलाती है।
भाषा के रूप-
भाषा के दो रूप होते हैं-(क) मौखिक भाषा
(ख) लिखित भाषा
(क) मौखिक भाषा:- जब हम बोलकर अपनी बात कहते हैं और दूसरा उसे सुनकर समझता है, उसे मौखिक भाषा कहते हैैं। (मौखिक रूप भाषा का पहला रूप है)।
जैसे- राधा गाना सुनकर नृत्य कर रही है।
(ख) लिखित भाषा:- जब हम लिखकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाते हैैं और दूूसरा उसेे पढ़कर समझता है, उसे लिखित भाषा कहते हैैं। (लिखित रूप भाषा का दुुसरा रूप है)।
जैसे- सीमा अपने दोस्त को ई-मेल कर रही है।
लिपि किसे कहते हैं-
भाषा को लिखने के लिए निश्चित किये गए चिन्हों को लिपि कहते हैं।
प्रत्येक भाषा कि अपनी लिपि होती है। प्रमुख भाषाओं की लिपि इस प्रकार हैं-
व्याकरण किसे कहते हैं-
व्याकरण का काम है भाषा के अशुद्ध रूप को हटाना और शुद्ध रूप को अपनाना।
किसी भी भाषा को शुद्ध रूप में बोलने, पढ़ने और लिखने के लिए व्याकरण की आवश्यकता होती है।
व्याकरण वह शास्त्र है, जो भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान कराता है।
गृह कार्य-
(1) पाठ 1 "भाषा लिपि और व्याकरण" पूरा पढ़ें।
(2) भाषा किसे कहते हैं?
(3) भाषा के मौखिक और लिखित रूप में क्या अंतर है?
(4) बोली और भाषा में क्या अंतर है? स्पष्ट कीजिए।
(5) व्याकरण किसे कहते हैं? लिखें।
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर वीडियो पूरा देखें
R/17
22/09/2021
शब्द अर्थ-
- विपत्ति= दुख, परेशानी, बुरा समय;
- सूरमा= वीरो का वीर, अत्यधिक साहसी;
- विचलित= घबराया हुआ, स्थान या प्रतिज्ञा से डिगा हुआ;
- विघ्न= परेशानी, अड़चन, मुसीबत;
- उद्योग= निरत- अपने काम में ही मग्न;
- शूल= काँटा; चुभने या कष्ट देने वाली चीज, व्यथा; नसाते= कष्ट देते;
- मग= रास्ता, मार्ग;
- खम ठोकना= साहस दिखाना
- प्रखर= तेज, प्रचंड;
- मेहंदी= एक प्रकार की झाड़ी जिसकी पत्तियाँ हाथ पर और बाल रंगने के काम आती है।
- वर्तिका= दीए की बत्ती;
- उजाली= रोशनी, दीए की लौ;
गृह कार्य-
(1) पाठ 1 से कविता याद करें।
(2) दिए गए शब्दअर्थ को याद करें।
(3) पाठ से रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
R/16
20/09/2021
विषय: हिंदी 2 (Grammar/Composition)
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● सर्वनाम की परिभाषा
● सर्वनाम के भेद
● सर्वनाम के सभी भेदों की पहचान
व्याख्या :- पृष्ठ संख्या 29 से 31 तक .....
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर वीडियो पूरा देखें
गृह कार्य :-
◆ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए :-
(1) सर्वनाम किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद होते हैं ? सभी का नाम लिखें।
(2) संज्ञा और सर्वनाम में क्या अंतर है बताइए ?
(3) पुरुष कितने प्रकार के होते हैं ?
(4) कौन और क्या शब्द कौन से सर्वनाम से संबंधित हैं ?
◆ मिलान कीजिए :-
(क) यह, एक। अनिश्चयवाचक
(ख) कोई, किसी जो ,जिसमें
(ग) संबंधवाचक निश्चयवाचक
(घ) कौन,किसने,क्या निजवाचक
(ड़) स्वयं,आप, खुद, प्रश्नवाचक
◆ निम्न वाक्यों में आए सर्वनाम के रूप शुद्ध कर वाक्य पुनः लिखिए :-
(क) वह के लिए कुछ फल दे दे।
(ख) यह ने मेरी पुस्तकें बर्बाद कर दीं।
(ग) मेरी आँख दुख रही हैं ।
(ड़) तेरे से मेरे को कुछ पूछना है।
R/15
13/09/2021, 15/09/2021
विषय: हिंदी 2 (Grammar/Composition)
पाठ: 7 सर्वनाम
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● सर्वनाम की परिभाषा
● सर्वनाम के भेद
● सर्वनाम के सभी भेदों की पहचान
व्याख्या :- पृष्ठ संख्या 29 से 31 तक .....
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
गृह कार्य :-
◆ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए :-
(1) सर्वनाम किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद होते हैं ? सभी का नाम लिखें।
(2) संज्ञा और सर्वनाम में क्या अंतर है बताइए ?
(3) पुरुष कितने प्रकार के होते हैं ?
(4) कौन और क्या शब्द कौन से सर्वनाम से संबंधित हैं ?
◆ मिलान कीजिए :-
(क) यह, एक। अनिश्चयवाचक
(ख) कोई, किसी जो ,जिसमें
(ग) संबंधवाचक निश्चयवाचक
(घ) कौन,किसने,क्या निजवाचक
(ड़) स्वयं,आप, खुद, प्रश्नवाचक
◆ निम्न वाक्यों में आए सर्वनाम के रूप शुद्ध कर वाक्य पुनः लिखिए :-
(क) वह के लिए कुछ फल दे दे।
(ख) यह ने मेरी पुस्तकें बर्बाद कर दीं।
(ग) मेरी आँख दुख रही हैं ।
(ड़) तेरे से मेरे को कुछ पूछना है।
R/14
06/09/2021, 08/09/2021
विषय : हिन्दी 2 (Prose/Poetry)
पाठ : 30 *अनुच्छेद लेखन*
अनुच्छेद निबंध का ही छोटा रूप है ।इसकी सीमा गिने-चुने शब्दों और 8-10 वाक्य तक ही सीमित है।
इसी में विषय -परिचय , वर्णन और निष्कर्ष सभी होते हैं।
अनुच्छेद वास्तव में निबंध का ही संक्षिप्त रूप है। आज के युग में समयाभाव के कारण अनुच्छेद लेखन का महत्व अधिक होता जा रहा है।
अनुच्छेद लेखन संबंधी कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं :-
● एक ही विचार - बिंदु की प्रस्तुति
● संक्षिप्त, तार्किक और प्रभावशाली
● विचारों में परस्पर तालमेल
● केंद्रीय भाव का स्पष्टीकरण
● निष्कर्ष
व्याख्या : पृष्ठ संख्या 94, 95 ,96 और 97
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
Video 1
Video 2
गृह कार्य :-
◆ पृष्ठ संख्या 94 से 96 में दिए गए विषयों पर अनुच्छेद पढ़ें और अपनी भाषा में लिखने का प्रयास करें ।
◆ निम्नलिखित विषयों पर अपनी भाषा में अनुच्छेद लिखें :-
● कंप्यूटर
● भारतीय सैनिक
● मेरा प्रिय खेल
● मेरे प्रिय अध्यापक /अध्यापिका ।
R/13
23/08/2021, 25/08/2021, 01/09/2021
विषय: हिंदी 1 (Prose/Poetry)
पाठ-8 *इतने ऊँचे उठो*
पाठ प्रवेश: प्रस्तुत पाठ में प्रगति के मूल मंत्र को समझाया गया है। सभी प्रकार के अवगुणों; जैसे- भेदभाव, ईर्ष्या, द्वेष आदि को त्यागकर तथा गुणों;
जैसे- समता, भाईचारा, परोपकार आदि को अपनाकर प्रगति का पथ पाया जा सकता है।उत्तम समाज के निर्माण के लिए यह सब आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है।
व्याख्या-: पृष्ठ संख्या 46,47
गृह कार्य-:
◆ इतने ऊँचे उठो कविता याद करें।
◆ पृष्ठ संख्या 47 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
◆ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें -:
(1) जग किसकी ज्वाला में जल रहा है?
(2) मलय पवन का क्या तात्पर्य है ?
(3) नई सृष्टि की रचना का दायित्व किसके हाथों में हैं ?
(4) इतने ऊँचे उठो कविता के कवि कौन हैं?
R/12
11/08/2021
विषय: हिंदी 1 (Prose/Poetry)
पाठ-7 'साइना नेहवाल: भारत का गौरव'
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 42 43
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
गृह कार्य:-
● पृष्ठ संख्या 42 ,43 पढ़ें।
● पृष्ठ 42,43 में दिए गए रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
● पृष्ठ संख्या 43 में दिए गए शब्दार्थ को याद करें।
● निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें:-
(1) साइना के बैडमिंटन कोच का क्या नाम है ?
(2) 2012 में ओलंपिक कहाँ हुए थे?
(3) 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में साइना को कौन सा पदक प्राप्त हुआ था?
(4) साइना का जन्म कब और कहाँ हुआ?
(5) साइना किस कारण जानी जाती है?
(6) साइना के माता-पिता का क्या नाम है ?
(7) साइना के माता-पिता ने साइना को क्या सिखाया?
R/11
02/08/2021, 04/08/2021
विषय- हिंदी व्याकरण
पाठ- 6 *संज्ञा*
व्याख्या-
● संज्ञा की परिभाषा।
● संज्ञा के भेद।
● व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक संज्ञा। ●जातिवाचक से, सर्वनाम से, विशेषण से, क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना।
पृष्ठ संख्या 26,
पृष्ठ संख्या 27
Video-2
गृह कार्य-
• पृष्ठ संख्या 26, 27 पढ़ें और पाठ में आए सभी परिभाषाओं को याद करें।
• निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) संज्ञा किसे कहते हैं?
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा से आप क्या समझते हैं?
(ग) जातिवाचक संज्ञा तथा व्यक्तिवाचक संज्ञा में क्या अंतर है? बताइए।
(घ) भाववाचक संज्ञा को उदाहरण के साथ लिखिए।
• पृष्ठ संख्या 28 में दिए गए प्रश्नों का अभ्यास करें:-
R/10
19/07/2021, 26/07/2021, 28/07/2021
विषय: हिंदी- 1 (Prose/Poetry)
पाठ- 6 *ऐसे थे आशुतोष*
मुख्य बिंदु-
प्रस्तुत पाठ में लेखक आर० के० मूर्ती द्वारा भारत में फैले अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन होते हुए भी एक भारतीय क्रांतिकारी (श्री आशुतोष बाबू) द्वारा एक अंग्रेज से यात्रा में यथोचित बदला लेने के भाव को दर्शा कर अंग्रेज द्वारा किए गए उनके प्रति व्यवहार का मुँहतोड़ जवाब देते हुए उनकी स्वच्छंद प्रकृति का वर्णन किया है।
व्याख्या- पृष्ठ संख्या 36 से 39 तक
गृह कार्य-
(1) पृष्ठ संख्या 36 से 39 तक पढ़े।
(2) पाठ में दिए गए रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
(3) पृष्ठ संख्या 39 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
(4) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
(क)अंग्रेज सहयात्री ने आशुतोष बाबू के सो जाने पर क्या किया?
(ख)अंग्रेजों के बारे में आशुतोष बाबू के क्या विचार थे?
(ग) आशुतोष बाबू ने अंग्रेज के कोर्ट के बारे में उससे क्या कहा?
(5) नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
अंग्रेज ने टेढ़ी नजरों से आशुतोष बाबू को घूरा। उसकी आँखों में गुस्सा भरा था। शायद उसने सोचा था कि यह हिंदुस्तानी उठकर उसकी आवभगत करेगा पर आशुतोष बाबू अपने ही में मगन थे। शायद यही उसके क्रोध का कारण था।
प्रश्न(क) आशुतोष बाबू को कौन टेढ़ी नजरों से घूर रहा था?
(ख) अंग्रेज की आँखों में क्या था?
(ग) अंग्रेज के क्रोध का क्या कारण था?
R/9
12/07/2021, 14/07/2021
विषय - हिंदी ll (व्याकरण/रचना)
पाठ - 4 *वाक्य विचार*
व्याख्या - पृष्ठ संख्या 18, 19
● वाक्य की परिभाषा
● वाक्य के खंड
● उद्देश्य,विधेय
● वाक्य के भेद
● साधारण वाक्य
● संयुक्त वाक्य
● मिश्रित वाक्य
गृह कार्य:-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखे:-
(1) शब्दों का वह समूह जो अपना पूर्ण भाव रखता हो क्या कहलाता है?
(2) वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाए वह क्या कहलाता है?
(3) जिस वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक विधेय हो वह क्या कहलाता है?
(4) रचना के अनुसार वाक्य के कितने भेद होते हैं?
(5) अर्थ के अनुसार वाक्य के कितने भेद होते हैं?
(6) वाक्य के कितने खंड होते हैं? सभी का नाम लिखें।
R/8
05/07/2021, 07/07/2021
विषय - हिंदी 1 (गद्य/पद्य)
पाठ - 5 *ईदगाह*
व्याख्या - पृष्ठ संख्या 28,29,30,31,32 और 33
गृह कार्य-
(1) पाठ-5 से ईदगाह कहानी पढ़ें।
(2) पाठ में दिए गए सभी रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
(3) पृष्ठ संख्या 33 से शब्द अर्थ याद करें ।
(4) पाठ्य पुस्तक में दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
R/7
14/06/2021, 16/06/2021
विषय - हिंदी - ll
पाठ - 3 *शब्द विचार*
व्याख्या - पृष्ठ संख्या 14,15,16
गृह कार्य- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(1) शब्द किसे कहते हैं?
(2) रचना के अनुसार शब्दों के कितने भेद होते हैं? सभी के नाम लिखिए।
(3) रूढ़ तथा योगरूढ़ शब्दों में क्या अंतर है? लिखिए।
(4) तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
(5) तद्भव शब्द किसे कहते हैं?
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
R/6
07/06/2021, 09/06/2021
विषय- हिंदी- 1
पाठ- 3 *आरोग्य की कुंजी*
पृष्ठ संख्या- 21,22,23
(1) पृष्ठ संख्या 21,22,23 पढ़ें।
(2) पृष्ठ संख्या 24 से शब्दार्थ याद करें।
(3) पाठ्य पुस्तक में दिए गए सभी प्रश्नों का अभ्यास करें।
R/5
31 / 05 / 2021 - 02 / 06 / 2021
विषय- हिंदी -l (PROSE/POETRY)
पाठ-3 *समय नियोजन*
गृह कार्य:-
(1) पाठ 3 समय नियोजन कहानी पूरा पढ़ें।
(2) पाठ्य पुस्तक में दिए गए रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
(3) पृष्ठ संख्या 18 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
R/4
24 / 05 / 2021 - 27 / 05 / 2021
विषय- हिंदी- 2
पाठ-2 *वर्ण विचार*
गृह कार्य-
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
(1) वर्ण से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार के होते है?
(2) स्वर की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(3) अयोगवाह से आप क्या समझते हैं।
(4) मात्रा किसे कहते हैं?
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
R/3
17 / 05 / 2021 - 20 / 05 / 2021
विषय- हिंदी - 1
पाठ-2 *असली खुशी*
गृह कार्य-
(1) *असली खुशी* कहानी पूरा पढ़ें।
(2) पाठ में दिए गए रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
(3) पृष्ठ संख्या 13 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
(4) खाली जगह को भरे:-
◆ राजा के पुत्र का नाम ......... था।
◆ राजा ने महसूस किया कि राजकुमार को अब जरूरत.............. है।
◆ राजा ने पूरे राज्य में.......... लगवा दिया।
◆ राजा संग्राम सिंह एक शांतिपूर्ण और............. राज्य पर शासन करते थे।
◆ राजा के पुत्र का नाम............ था।
R/2
10 / 05 / 2021 - 13 / 05 / 2021
विषय- हिंदी -1 (PROSE/POETRY)
पाठ-1 *वीर*
शब्द अर्थ-
विपत्ति = दुख, परेशानी, बुरा समय;
सूरमा = वीरो का वीर, अत्यधिक साहसी;
विचलित = घबराया हुआ, स्थान या प्रतिज्ञा से डिगा हुआ;
विघ्न = परेशानी, अड़चन, मुसीबत;
उद्योग = निरत- अपने काम में ही मग्न;
शूल = काँटा; चुभने या कष्ट देने वाली चीज, व्यथा; नसाते= कष्ट देते;
मग = रास्ता, मार्ग;
खम ठोकना = साहस दिखाना
प्रखर = तेज, प्रचंड;
मेहंदी = एक प्रकार की झाड़ी जिसकी पत्तियाँ हाथ पर और बाल रंगने के काम आती है।
वर्तिका = दीए की बत्ती;
उजाली = रोशनी, दीए की लौ;
गृह कार्य-
(1) पाठ 1 से कविता याद करें।
(2) दिए गए शब्दअर्थ को याद करें।
(3) पाठ से रंगीन शब्दों की वर्तनी याद करें।
R/1
03 / 05 / 2021 - 06 / 05 / 2021
विषय - हिंदी व्यकरण
पाठ-1 * भाषा लिपि और व्याकरण*
गृह कार्य-
(1) पाठ 1 "भाषा लिपि और व्याकरण" पूरा पढ़ें।
(2) भाषा किसे कहते हैं ?
(3) भाषा के मौखिक और लिखित रूप में क्या अंतर है?
(4) बोली और भाषा में क्या अंतर है ? स्पष्ट कीजिए।
(5) व्याकरण किसे कहते हैं? लिखें।
इस पाठ को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देखे
Preview YouTube video Bhool Gaya Hai Kyun Insaan /भूल गया है क्यों इन्सान
















































































