विषय: हिंदी गद्य
पाठ: 13 "अपने देश की गरिमा"
● पाठ 13 पढें।
● पाठ 13 से सभी शब्द अर्थ याद करें ।
● पाठ 13 में दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें ।
● पाठ 13 से सभी प्रश्न उत्तर याद करें।
02/03/2022 - 05/03/2022
विषय:हिंदी गद्य
पाठ: 12
● पाठ 12 पढ़ें।
● पाठ 12 में दिए गए सभी कठिन शब्दों को याद करें।
● पाठ 12 से शब्द अर्थ याद करें।
● पाठ 12 में दिए गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
● पाठ 12 से सभी प्रश्न उत्तर याद करें।
21/02/2022, 26/02/2022, 28/02/2022
विषय: हिंदी 2
पाठ : 29 पत्र लेखन
व्याख्या: पृष्ठ से संख्या 89 से 93
गृह कार्य:-
● पृष्ठ संख्या 89 से 93 तक पढ़े।
● पाठ में दिए गए औपचारिक और अनौपचारिक पत्रों का अभ्यास करें।
● अपने मित्र के पास एक बधाई पत्र लिखें।
● प्रधानाचार्य से दो दिनों के अवकाश हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखें।
विषय: हिंदी 1(PROSE)
पाठ: 14 "बाघा जतिन"
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 85 से 89
गृह कार्य:-
● पाठ 14 पढ़ें।
● पृष्ठ संख्या 90 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
● पाठ में दिए गए कठिन शब्दों को कॉपी में लिख कर याद करें।
● पृष्ठ संख्या 91 में दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
विषय: हिंदी 1 (POETRY)
पाठ:15 "माँ कह एक कहानी"
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 93 ,94,95
गृह कार्य:-
● माँ कह एक कहानी कविता याद करें।
● पृष्ठ संख्या 95 से शब्द अर्थ याद करें ।
● पृष्ठ संख्या 96 में दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का अभ्यास करें।
R/32
01/02/2022, 04/02/2022
विषय: हिंदी 1
पाठ:16 समुच्चयबोधक अव्यय
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● समुच्चयबोधक की परिभाषा।
● समुच्चयबोधक के भेदों के नाम और उनकी परिभाषा।
● समुच्चयबोधक की पहचान और उनके प्रयोग बताना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 60
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) समुच्चयबोधक अव्यय से आप क्या समझते हैं?
(ख) संयोजक अव्यय क्या काम करते हैं?
(ग) विभाजक अव्यय के दो उदाहरण दीजिए।
(घ) कुछ विकल्पसूचक अव्यय शब्द लिखिए।
21/01/2022, 24/01/2022, 28/01/2022
विषय: हिंदी 2
पाठ: 15 "संबंधबोधक अव्यय"
पाठ का मुख्य बिंदु:-
◆ अव्यय के बारे में बताना ।
◆ संबंधबोधक की परिभाषा बताना।
◆ संबंधबोधक के भेद ।
◆ संबंधबोधक का प्रयोग बताना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 58
★ पृष्ठ संख्या 58 ध्यान से पढ़ें।
★ संबंधबोधक के सभी भेदों के नाम याद करें ।
★ पृष्ठ संख्या 59 में दिए गए प्रश्नों का अभ्यास करें:-
विषय: हिंदी-1
पाठ:11 "गाथा गजनन्दन की"
पाठ प्रवेश:-
प्रस्तुत पाठ हमारा परिचय एक ऐसे किशोर से कराता है जिसने अपनी कमजोरियों पर विजय पा ली है। जिसने अपनी कमियों को ही अपनी खूबियों में बदल लिया है। जो अपनी विशेषता को इस तरह स्वीकार करता है कि औरों के उपहास की जगह उनकी प्रेरणा का स्त्रोत बन जाता है।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 63 से 67 तक
गृह कार्य:-
(क) पृष्ठ संख्या 63 से 67 तक पढ़ें।
(ख) पृष्ठ संख्या 68 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
(ग) पृष्ठ संख्या 63 से 67 में दिए गए रंगीन शब्दों को लिखकर याद करें।
20/12/2021, 21/12/2021, 22/12/2021
विषय: हिंदी- 2
पाठ- 14 "वचन"
पाठ: 6 *संज्ञा के विकार :वचन*
◆ वचन की परिभाषा
◆ एकवचन और बहुवचन के पहचान ।
◆ एकवचन से बहुवचन और बहुवचन से एकवचन शब्द को बदलने के नियम।
व्याख्या: पृष्ठ संख्या 56, 57
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) वचन किसे कहते हैं?
(ख) हिंदी में वचन कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखें।
(ग) एकवचन से बहुवचन बनाने के कोई चार नियम लिखिए।
★ निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन शब्द लिखिए:-
(क) बुढ़िया
(ख) कन्या
(ग) चिड़िया
(घ) अध्यापिका
(ड़) बाला
विषय: हिंदी - 2 "लिंग"
पाठ : 13 "लिंग"
पाठ का मुख्य उद्देश्य :-
● लिंग की परिभाषा
● लिंग के भेद
● स्त्रीलिंग से पुल्लिंग बनाने के बारे में बताना ।
● पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के बारे में बताना।
● लिंग संबंधित अशुद्धियों को दूर करना।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 51 से 54
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए;
(क) लिंग से आप क्या समझते हैं? सोदाहरण समझाइए।
(ख) लिंग के कितने भेद होते हैं? किसी एक का वर्णन कीजिए।
(ग) पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग बनाने के दो नियम बताइए।
★ निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (√) या गलत (×) का निशान लगाइए:-
(क) श्रीमान शब्द स्त्रीलिंग में है।
(ख) दाता शब्द पुल्लिंग में है।
(ग) बुद्धिमान का स्त्रीलिंग मूर्ख होता है।
विषय: हिंदी -2 "कारक"
◆ संज्ञा के विकार "कारक" के बारे में बताना।
◆ कारक की परिभाषा तथा उसके भेद के बारे में जानकारी देना।
◆ कारक के विभक्ति के सही प्रयोग के बारे में जानकारी देना।
पाठ के मुख्य बिंदु :-
◆ संज्ञा या सर्वनाम का संबंध दूसरे शब्दों से बताने वाले शब्द कारक कहलाते हैं।
◆ कारक के आठ भेद होते हैं:- कर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, तथा संबोधन।
◆ कारक का प्रयोग करने पर संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण का मूल रूप बदल जाता है।
व्याख्या:- पृष्ठ संख्या 46 से 49 तक
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
(क) कारक की परिभाषा लिखिए।
(ख) कारक के कितने भेद होते हैं? सभी का नाम लिखिए।
(ग) विभक्ति किसे कहते हैं? 'अधिकरण' और 'अपादान' कारक के विभक्ति चिह्न लिखिए।
★ निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (√) या गलत (×) का निशान लगाइए:-
(क) अधिकरण कारक का विभक्ति चिह्न से है।
(ख) कर्म कारक का विभक्ति चिह्न को है।
(ग) भविष्यत काल में कर्ता के साथ ने विभक्ति चिह्न प्रयुक्त होता है।
(घ) वास्तव में छह कारक होते हैं।
(ड़) संप्रदान कारक का विभक्ति चिह्न के लिए है।
विषय: हिंदी -2 "काल"
पाठ के मुख्य बिंदु:-
●काल की परिभाषा ।
●काल के भेदों को बताना ।
●वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्यत काल के बारे में बताना ।
●वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्यत काल में अंतर।
●वर्तमान काल के भेद।
● भूतकाल के भेद ।
●भविष्यत काल के भेद
व्याख्या :- पृष्ठ संख्या 43,44,45
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखें:-
(1) काल का क्या अर्थ है?
(2) काल के कितने भेद होते हैं? लिखे।
(3) भूतकाल से आप क्या समझते हैं? भूतकाल के सभी भेदों का नाम लिखें।
(4) भविष्यत काल से आप क्या समझते है? भविष्यत काल के सभी भेदों का नाम लिखें।
(5) वर्तमान काल से क्या समझते हैं? वर्तमान काल के सभी भेदों का नाम लिखें।
24/11/2021, 25/11/2021, 26/11/2021
विषय : हिंदी - 2
पाठ-10 क्रिया विशेषण
पाठ के मुख्य बिंदु:-
● क्रिया विशेषण की परिभाषा ।
● क्रिया विशेषण के भेद ।
● स्थान वाचक ,कालवाचक, रीतिवाचक, परिमाणवाचक क्रिया के पहचान।
व्याख्या पृष्ठ संख्या 42,42
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखें:-
(1) क्रिया विशेषण किसे कहते हैं ?
(2) क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं ?सभी के नाम लिखें ।
(3) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण किसे कहते हैं?
★ निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक या दो शब्दों में दें:-
(1) क्रिया की विशेषता बताने वाला पद क्या कहलाता है?
(2) कहाँ, यहाँ, किधर कैसे क्रियाविशेषण हैं?
(3) सवेरे, कल, अब कैसे क्रिया विशेषण है?
17/11/2021, 22/11/2021, 23/11/2021
विषय: हिंदी 2
पाठ:9 क्रिया
पाठ के मुख्य बिंदु :-
● क्रिया की परिभाषा
● क्रिया के भेद
● सकर्मक और अकर्मक क्रिया की पहचान
● क्रिया का सामान्य रूप
● मूल धातु का प्रयोग
व्याख्या - पृष्ठ संख्या 38,39
गृह कार्य:-
★ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
(1) क्रिया किसे कहते हैं ?उदाहरण सहित लिखें।
(2) सकर्मक क्रिया से आप क्या समझते हैं? इनके कितने भेद होते हैं ? लिखिए।
(3) अकर्मक क्रिया के भेद बता कर किसी एक की व्याख्या कीजिए ।
(4) धातु किसे कहते हैं ?लिखिए।
12/11/2021, 13/11/2021, 16/11/2021
विषय: हिंदी -1
पाठ: 10 "शिष्टाचार"
पाठ प्रवेश:- प्रस्तुत पाठ में लेखक श्री रामाज्ञा द्विवेदी जी ने बताया है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।समाज में सभ्य नागरिक के रूप में व्यवहार करने के लिए निर्धारित नियमों को शिष्टाचार कहते हैं ।लेखक ने जीवन में अपनाए जाने वाले नियमों की चर्चा करते हुए जीवन में शिष्ट व्यवहार का महत्व बताया है।
व्याख्या पृष्ठ संख्या 57, 58, 59
★पृष्ठ संख्या 57, 58, 59 पढ़ें ।
★पृष्ठ संख्या 60 में दिए गए शब्द अर्थ को याद करें।
★निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें:-
(क) लेखक के पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों का क्या-क्या नाम है?
(ख) प्रदीप और भुवन में से लोग किसे अधिक चाहते हैं?
(ग) विनम्र होते हुए भी हम किसकी रक्षा कर सकते हैं?
(घ) शिष्टाचार का तीसरा आधार क्या है ?
(ड़) सभी से बोलते हुए हमारी वाणी कैसी होनी चाहिए?
(च) राष्ट्रगान के अवसर पर बैठे रहना, चलना या झुकना कैसा व्यवहार है?
01/11/2021, 03/11/2021